फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे के स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम के सात पद रिक्त, मरीज परेशान

Thu, 25 Sep 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

स्याल्दे (अल्मोड़ा) में स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम के सात पद रिक्त हैं। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं जैसे टीकाकरण और प्रसव सहायता में कठिनाई हो रही है। प्रशासन ने रिक्तियों की सूचना निदेशालय को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। यहां संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और टाइप वन सेंटर में एएनएम के सात पद रिक्त होने से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


स्याल्दे विकासखंड में 95 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए देघाटा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्याल्दे में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्थानों पर टाइप वन सेंटर खोले गए हैं। इन केंद्रों में एएनएम के कुल 23 पद सृजित हैं जिसके सापेक्ष अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे में दो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में दो, टाइप वन सेंटर गुदलेख, चितौडखल और महरोली में एएनएम एक-एक पद रिक्त हैं। एएनएम की कमी के चलते मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल, टीकाकरण करना, प्रसव में सहायता देना, स्वास्थ्य जांच और परिवार नियोजन के बारे में मार्गदर्शन देने संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।



एएनएम के रिक्त पदों की जानकारी उच्चाधिकारियों के माध्यम से निदेशालय को भेजी गई है। उपलब्ध स्टाफ से काम चलाया जा रहा है। -डॉ. एसके विश्वास, प्रभारी सीएचसी देघाट अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें