फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट से नौबाडा जा रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट-नौबाडा मोटर मार्ग पर ओडाधार के पास एक मैक्स वाहन शनिवार को दिन के समय अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद चालक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शनिवार को मैक्स वाहन संख्या यूके 01 टीए 1046 द्वाराहाट से नौबाडा जा रहा था। दिन के करीब एक बजे द्वाराहाट-नौबाडा मोटर मार्ग पर वाहन असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। वाहन चालक डांगरखोला (नौबाडा) निवासी प्रयाग दत्त मिश्रा (51) की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार अमित (18), पिंकी (28) और भागीरथी देवी (62) घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाया गया। अमित के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। पिंकी के दाहिने पैर में घुटने से नीचे घाव है। भागीरथी देवी के सिर में खरोंच, बाएं पैर और छाती में गुम चोट आई। तीनों घायल डांगरखोला के निवासी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि शंकर सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।



घर से एक किमी पहले मौत कर रही थी चालक का इंतजार

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। डांगरखोला (नौबाडा) निवासी चालक प्रयाग दत्त मिश्रा के परिवार के लिए शनिवार का दिन काला रहा। घर पहुंचने से एक किमी पहले मौत उनका इंतजार कर रही थी। बच्चे भी घर पर उनका इंतजार कर रहे थे लेकिन उनका ये इंतजार अधूरा ही रह गया है।
विज्ञापन


प्रयाग वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को रोजाना की तरह वह द्वाराहाट से तीन सवारी लेकर नौबाडा को निकले। घर पहुंचने से एक किमी पहले द्वाराहाट-नौबाडा मोटर मार्ग पर ओडाधार के पास मैक्स वाहन असंतुलित होकर 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनका शव वाहन से भी 100 मीटर नीचे खाई में मिला। चालक पर परिवार के चार सदस्यों की जिम्मेदारी थी। वह कड़़ी मेहनत कर जिम्मेदारी को पूरी भी कर रहे थे लेकिन एक हादसे ने उनका सब कुछ छीन लिया। हादसे में परिवार ने एक मात्र कमाऊ सदस्य को खो दिया है।



बच्चों को बनाना चाहते थे बड़ा आदमी

प्रयाग दत्त मिश्रा अपनेे बच्चों को पढ़ा लिखाकर काबिल इंसान बनाना चाहते थे। बच्चों को शिक्षा दीक्षा को लेकर वह हमेशा चिंतित रहते थे। कठिन मेहनत के बावजूूद भी उन्होंने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनकी पुत्री हेमा द्वाराहाट महाविद्यालय से एमए की पढ़ाई कर रही है। पुत्र दीपक राजकीय पॉलीटेक्निक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

-

पत्नी से किए गए वायदे रह गए अधूरे्
पति की मौत के बाद पत्नी पुष्पा देवी बदहवास है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। चालक ने पत्नी से बच्चों के भविष्य को लेकर कई सपने बुने थे लेकिन हादसे में जान चली जाने से अब पति के साथ बुने सपनों को पत्नी को अकेले ही पूरा करना पड़ेगा। पुष्पा पर जिम्मेदारियों का बोझ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें