फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मोटरसाइकिल से घर को जा रहे एक व्यक्ति पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से घर को जा रहे एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डोटियाल गांव निवासी हेमंत सिंह सुयाल ने ताकुला चौकी पहुंचकर दीवान सिंह के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि 17 जनवरी को वह अपने साथी भगवत सिंह गुसांई के साथ बसौली से अपने घर जा रहा था। तभी बसौली में शराब की दुकान के पास दीवान सिंह ने अचानक उसके पीछे से हमला किया। ईंट, पत्थर और शराब की बोतल से मारा। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा भी वह बार-बार उसे और उसके परिवार को गांव छोड़ने की धमकी दे रहा है। वहीं, एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संबंधित थाने को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें