फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पहली दिसंबर से जिले में चलेगा जनगणना का महाअभियान

Sat, 24 Oct 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के कार्य को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में चल रहा तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान जिले के 40 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। ये ट्रेनर्स अब तहसील और चार्ज स्तर पर जाकर प्रगणकों व सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन


देश के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये 40 फील्ड ट्रेनर्स अब अपने-अपने तहसील और चार्ज स्तरों पर तैनात किए जाएंगे। वहां ये जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करेंगे। इस महाअभियान के तहत प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों का डेटा और जनसंख्या गणना का वास्तविक कार्य करेंगे। जिले में इस कार्य को सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाने के लिए कुल 1,223 प्रगणक तथा 221 सुपरवाइजरों की तैनाती की जानी तय हुई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में जनगणना का यह कार्य आगामी एक दिसंबर से शुरू होकर चार जनवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार तथा जनगणना निदेशालय से आए शुभम वर्मा और निखिल पंत ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें