जिलाधिकारी सविन बंसल ने सर्व शिक्षा अभियान के बजट का शत प्रतिशत सदुपयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य प्रगति पर हैं उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित कर ली जाए। डीएम ने सर्व शिक्षा अभियान के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत बजट को किसी भी मद में वापस नहीं किया जाए। यदि किसी मद में परिवर्तन किया जाना है तो विभागीय अधिकारी उसे संशोधित करा लें।
्र
बैठक में उन्होंने सभी उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में पीने के पानी की टंकी और सफेद बोर्ड उपलब्ध कराने, किचन कम स्टर बनाने की सूचना 10 सितंबर तक दें। जिन स्कूलों में चहारदिवारी नहीं है उसे मनरेगा से प्रस्तावित करा लें। सभी स्कूलों में एक कक्ष ऐसा हो जहां दीवार में अलग-अलग पेंटिंग हो, ताकि छोटे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बने रहे।
उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण को समय-समय पर किया जाए। रिफर किए जाने वाले बच्चों को सही इलाज मिले इसका ध्यान रखें।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जैंती और चगेठी के जरूरत के समान की सूची बना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मिड-डे मील योजना की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह, डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद, बेसिक राय साहब यादव, डीएसओ टीएन उपाध्याय, अपर सीएमओ सविता हयांकी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा प्रेरणा गुरुरानी सभी उप शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद थे।