अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक स्थित अशोका छात्रावास की छत पर अचानक एक विशालकाय पेड़ आ गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी विद्यार्थी कोे कोई चोट नहीं पहुंची। पेड़ गिरने की तेज आवाज से छात्रावास में रहने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और छत पर गिरे पेड़ को हटाया। तब जाकर विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
सोमवार को फायर सर्विस यूनिट अल्मोड़ा को सूचना मिली की हवालबाग ब्लाॅक में एक छात्रावास की छत पर एक विशाल पेड गिर गया है। जहां 100 से अधिक विद्यार्थी रह रहे हैं। सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची सर्विस टीम ने सूझबूझ के साथ वुडन कटर की मदद से गिरे हुए पेड़ को काटकर छत से हटा दिया। टीम में अजय कुमार, मो. अशरफ, बबीता जोशी, आकांक्षा डसीला, प्रियांशु कुमार मौजूद रहे।