फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चैत्राष्टमी मेले में नजर आई संस्कृति की झलक

Wed, 25 Mar 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया। मां अगनेरी मंदिर परिसर में आयोजित चैत्राष्टमी मेला (आठों कौतिक) में चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक कलाकारों, स्कूली बच्चों और महिला समूहों ने कुमाऊंनी,गढ़वाली लोकगीत, लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। कई ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। बुधवार को मेले में लोकधुनों के साथ महिलाएं और पुरुष झोड़ों में थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल के गीत संगीता में फोन करुला पर लोग खुद को झूमने से नहीं रोक सके। इसके साथ ही गायिका बेबी प्रियंका ने भी अपने गीतों से समा बांध दिया।
वक्ताओं ने कहा कि चैत्राष्टमी मेला क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। मेले में अष्टमी पर नारियल तोड़ने की पारंपरिक रस्म के का मुख्य आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन

शुभारंभ भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी और नगर पंचायत अध्यक्ष रेवती देवी ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि चैत्राष्टमी मेला क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। मेले में बच्चों ने ऊंट की सवारी, मिकी माउस, झूले का आनंद उठाया।
वहां मेला समिति अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र मनराल, ललित तड़ियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष भूपाल बोरा, प्रदीप कैड़ा, युगल किशोर, मीना कांडपाल, जीवन नेगी, दीपक नेगी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष जेसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें