चौघानपाटा स्थित पालिका बाजार में दुमंजिले में स्थित विद्युत राजस्व वसूली केंद्र में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से वहां रखा यूपीएस, कंप्यूटर, टेबल फैन, प्रिंटर आदि सामान जल गया। विभागीय कर्मी अब मैनुअली बिजली बिल जमा कर रहे हैं।
चौघानपाटा में पालिका मार्केट के दुमंजिले में बिजली विभाग का राजस्व वसूली केंद्र है। शुक्रवार को सुबह जब कर्मचारी केंद्र में पहुंचे तो भीतर सारा सामान जला हुआ था। केंद्र के भीतर शॉट सर्किट से कार्यालय की पूरी बिजली वायरिंग जली हुई थी। टेबिल फैन, कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर आदि सामान जल गया।
केंद्र में तैनात कार्मियों ने मामले की सूचना अधिशासी अभियंता को लिखित रूप में दे दी है। सामान जल जाने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। सरवर काम नहीं करने पर सभी काम मैनुअल करने पड़ रहे हैं। जिस कारण बिजली का बिल जमा करने आ रहे उपभोक्ताओं कोे परेशानी हो रही है।