फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: अल्मोड़ा के पपरशैली जंगल में भड़की आग, दो हेक्टेयर वन संपदा आग की भेंट चढ़ी

Thu, 15 Jan 2026 12:55 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा में फायर सीजन से पहले पपरशैली जंगल में लगी आग से करीब दो हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
पपरशैली के जंगल में लगी आग बुझाती फायर सर्विस की टीम। - फोटो : स्रोत- मिडिया सेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले में फायर सीजन शुरू होने को अभी एक महीने का समय बचा है लेकिन फायर सीजन से पहले ही अल्मोड़ा के जंगल धधक रहे हैं। अब कसार देवी रोड के समीप पपरशैली के जंगल में आग भड़कने से करीब दो हेक्टेयर वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। आग इतनी भयानक थी की फायर सर्विस यूनिट को आग पर काबू पाने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।

अल्मोड़ा फायर सर्विस को बुधवार की सुबह 4:30 बजे पपरशैली के जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची। टीम ने एक होज रील की सहायता से किसी तरह एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जबकि वन क्षेत्राधिकार मोहन राम आर्या ने बताया कि वन विभाग की आरक्षित भूमि पर अब तक आग की कोई घटना नहीं है। बताया कि मंगलवार की शाम शैल बैंड के पास सुनारखोला वन पंचायत क्षेत्र के जंगल में आग लगी थी।

विज्ञापन


सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को जंगल में फैलने से रोक दिया था। बुधवार को वन विभाग की आरक्षित वन भूमि पर आग लगने की कोई सूचना नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें