फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कड़ाके की ठंड में डाना गोलू के पास जंगल में धधकी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कड़ाके की ठंड में भी जंगल आग में धधक रहे हैं। डाना गोलू मंदिर के पास जंगल में आग धधक गई। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सर्दी के बीच जंगलों में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार को डाना गोलू मंदिर के पास जंगल में अचानक आग लग गई। हवा चलने से आग पूरे जंगल में फैल गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आवाजाही करने के दौरान राहगीरों ने जंगल से धुआं उठते देखा। उन्होंने इसकी सूूचना फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। एमएफई से पंपिंग कर एक होज रील की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फायर सर्विस टीम में गिरीश धारियाल, मुकेश सिंह, अजय कुमार, दीपक सिंह, पूजा, लीला बिष्ट आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें