फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नकली पुलिस अफसर बनकर दिखाया डिजिटल अरेस्ट का डर, श्रम मंत्रालय के पूर्व अधिकारी से 3.55 लाख की ठगी

Thu, 05 Mar 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। नकली पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगों ने श्रम मंत्रालय के एक सेवानिवृत अधिकारी से 3.54 लाख की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




सोमेश्वर तहसील के वले निवासी एक व्यक्ति श्रम मंत्रालय से सेवानिवृत अधिकारी हैं। उन्होंने कोतवाली सोमेश्वर में तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक तीन मार्च को सुबह 9:04 बजे उनके पास कॉल आई। काॅल करने वाले ने बताया कि उनके आधार कार्ड पर किसी ने मुंबई में एयरटल स्टोर से 14 जुलाई 2025 को सिम खरीदा है। सिम कार्ड होल्डर नरेश गोयल, जेट एयरबेज की ओर से मनी लौन्डरिंग की गई है। इसलिए उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में अभियुक्त बनाया है। कहा सुप्रीम कोर्ट ने उनका गिरफ्तारी वारंट निकाला है। सहयोग करेंगे तो अरेस्ट नहीं किया जाएगा।
इसके बाद ठग ने कहा कि वह सीनियर मैडम से बात करा रहा है। उस नकली पुलिस महिला अधिकारी ने कहा कि आप जांच में सहयोग करें। आप अपना कमरा बंद कर लें। आवाज किसी को सुनाई नहीं देनी चाहिए क्योंकि ये राष्ट्रीय हित का मामला है। इसके बाद उस नकली पुलिस महिला अधिकारी ने बैंक खाते और जमा राशि की जानकारी ले ली। ठग के झांसे में आकर उसके कहने पर अलग-अलग किस्तों में खातों में उन्होंने 3,54,000 लाख रुपये की राशि भेज दी। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि मामले में 318 (2) बीएनएस, 66वीं आईएक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें