फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शैल गांव में जल्द डॉग शेल्टर हाउस बनेगा लावारिस कुत्तों का ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की सड़कों और मुख्य बाजारों में डेरा जमाए लावारिस कुत्तों से लोगों को जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। नगर निगम ने शैल गांव में आधुनिक डॉग शेल्टर हाउस स्थापित करने की योजना बनाई है। योजना के तहत शेल्टर हाउस में लावारिस कुत्तों के रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था होगी। इस पहल से सड़कों पर भटकते कुत्तों को आश्रय मिलेगा। वहीं रात के समय राहगीरों की आवाजाही भी सुरक्षित हो सकेगी।
विज्ञापन

योजना को धरातल पर उतारने के लिए निगम ने निर्माण कार्य का सर्वे भी कर लिया है। जल्द निगम इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। बता दें कि नगर की माल रोड, पटाल बाजार, जाखन देवी, धारानौला, पांडेखोला, जौहरी बाजार, लाला बाजार, थपलिया सहित अन्य क्षेत्रों में कुत्तों का झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है। ऐसे में निगम के लिए लावारिस कुत्तों से लोगों को निजात दिलाना चुनौती बन गया है। इस पहल से एक ओर लावारिस कुत्तों को सुरक्षित ठिकाना मिलेगा। वहीं राहगीरों को रात के समय खतरे के बीच आवाजाही करने का मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
-
701 कुत्तों का हुआ बधियाकारण
निगम के मुताबिक अब तक नगर क्षेत्र में 701 कुत्तों का बाधियाकरण किया जा चुका है लेकिन अब भी नगर में रात के समय अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क और गलियों में कुत्तों का झुंड लगा रहता है। ऐसे में राहगीरों में कुत्तों का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


निगम में 652 कुत्ते हैं पंजीकृत
नगर निगम में वर्तमान में 652 पालतू कुत्ते पंजीकृत हैं। निगम के मुताबिक नगर में लावारिस कुत्तों की संख्या 800 से अधिक हो सकती है। इनके लिए कोई रहने का स्थान नहीं होने से कुत्ते सड़क और गलियों में आसरा बना रहे हैं।

छह माह में 1130 लोग पहुंचे अस्पताल
जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बीते छह महीने में कुत्तों के काटने से 1130 लोग घायल हुए हैं। इन घायलों को अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। कुत्तों के काटने की बढ़ती घटाने से अस्पताल प्रबंधन की भी चिंताएं बढ़ गई हैं।
-
जिला अस्पताल में दर्ज मामले
महीना मामले
जनवरी 150
फरवरी 182
मार्च 208
अप्रैल 106
मई 197
अप्रैल 287

कोट
- शैल गांव में डॉग शेल्टर हाउस निर्माण का सर्वे कार्य पूरा हो चुुका है। जल्द इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर लावारिस कुत्तों को सुरक्षित रहने की जगह मिलेगी। वहीं लोगों की समस्या का समाधान भी हो सकेगा।- सीमा विश्वकर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें