फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के सल्ट में सनसनी: पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी मौके से फरार

Fri, 05 Jun 2026 12:34 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र की खुमाड़ ग्रामसभा में सनसनी खेज मामला सामना आया है। घरेलू विवाद में डंडे से पीट-पीटकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार है।   
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक की खुमाड़ ग्रामसभा में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार लगभग 25 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष  कश्मीर  सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार को सुबह रानीखेत से क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार आबिद अली ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें