फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी में देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
लक्ष्मेश्वर स्थित दुर्गा पंडाल में भजन प्रस्तुतियां देतीं महिलाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नवरात्र की अष्टमी को नगर के नंदादेवी, त्रिपुरा सुंदरी, चितई ग्वल देवता, रघुनाथ मंदिर, उल्का देवी आदि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। लोगों को इस दौरान पूजा में अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ा। इधर नगर के दुर्गा पंडालों में दिन और रात भजन-कीर्तनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

अष्टमी को बड़ी संख्या में महिलाओं ने परिवार समेत देवी मंदिरों के दर्शन किए। दुर्गा पंडालों में भी पूजा अर्चना के लिए काफी भीड़ लगी रही। इधर बीते शनिवार रात को चौघानपाटा, राजपुरा, पातालदेवी, लक्ष्मेश्वर, ढूंगाधारा आदि जगहों में बने दुर्गा पंडालों में महिलाओं ने देर रात तक भजन-कीर्तनों की प्रस्तुतियां दीं।
गंगोला मोहल्ले में बने दुर्गा पंडाल में कलाकारों की टीम ने भक्ति के गीत गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। वहीं चौघानपाटा स्थित दुर्गा पंडाल में अष्टमी के दिन माता के दरबार में छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। वहीं शाम के समय दीप यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। रविवार का दिन होने के कारण अधिकांश लोग दुर्गा पांडाल और दुर्गा मंदिरों में परिवार समेत पहुंचे। लक्ष्मेश्वर में आचार्य पंडित सतीश चंद्र जोशी ने गणेश पूजन, महागौरी पूजन, मात्रिका पूजन, नवग्रह पूजा और आरती कर्मकांड करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें