फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलछीना के विमलकोट मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। नव वर्ष के साथ क्षेत्र भर में स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों के धार्मिक स्थलों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। धौलछीना के शक्तिपीठ विमलकोट देवी मंदिर में नए साल के उपलक्ष्य में भंडारा हुआ। इस मौके पर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

शक्तिपीठ विमलकोट देवी मंदिर क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में जाना जाता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। नए साल में इन दिनों मंदिर में तमाम क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नए साल की बेहतर शुरुआत के लिए लोग मंदिर में प्रार्थना भी कर रहे हैं। नव वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर में मेले का आयोजन किया गया।
सुबह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में हवन समेत तमाम धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने नए साल में परिवार की खुशहाली की कामना की। इधर मंदिर समिति द्वारा कोरोना को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरा पालन किया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक दरबान सिंह रावत ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से तैनात पीआरडी जवानों ने शांति व्यवस्था के साथ लोगों को सैनिटाइज भी किया। अराजक तत्वों पर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीव और ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। विमलकोट मंदिर प्रबंधन समिति और आदर्श ग्रुप धौलछीना के सदस्यों ने प्रसाद वितरण में सहयोग दिया। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने भी मंदिर पहुंच विशेष पूजा की। इस मौके पर बाड़ेछीना,पनुवानौला, आरतोला, जमराडी, मंगलता, अल्मोड़ा समेत तमाम क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें