फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में लगी आग को व्यापारियों और फायर कर्मियों ने बुझाया

विज्ञापन
गरुड़ बाजार में एक परचून की दुकान में कूड़े की आग का धूंआ - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। केमू स्टेशन गरुड़ के पास एक परचून की दुकान के पीछे गिराए गए कूड़े में शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। इसकी आग का धुआं परचून की दुकान में भर गया। व्यापारियों और फायर कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार केमू स्टेशन गरुड़ के पास दीप चंद्र की परचून की दुकान लगे पीछे कूड़े के ढेर में लगी आग का धुआं दुकान में भर गया। सूचना मिलते ही दमकल वाहन और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कूड़े के ढेर में लगी आग बुझा दी। थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने बताया कि परचून की दुकान के पीछे आग सेकने के लिए कुछ लोगों ने कूड़े में आग लगाई थी। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए थानाध्यक्ष ने व्यापारियों और थाना क्षेत्र के लोगों से सेकने के बाद आग बुझाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें