फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संकीर्ण गली में गिरी गाय को देर रात रेस्क्यू कर बचाया गया

Fri, 17 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के कुर्मांचल स्कूल के समीप एक भवन की संकीर्ण गली में बीती बुधवार रात करीब नौ बजे एक गाय गिर गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पार्षद अमित साह मोनू तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पार्षद ने तुरंत फायर सर्विस, नगर निगम और आपदा कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन संकरी गली और आवश्यक संसाधनों के अभाव में गाय को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन

गाय की हालत बिगड़ती देख अमित साह मोनू ने पूरे मामले की जानकारी डीएम अंशुल सिंह को दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। रात्रि करीब 12 बजे विनीत पाल और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। इसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया जो देर रात तक चलता रहा।लगातार प्रयासों के बाद करीब रात दो बजे गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू अभियान की सफलता पर पार्षद ने जिलाधिकारी का आभार जताया। वहीं स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी, पार्षद, नगर निगम, आपदा प्रबंधन और फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें