रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती बलियाली गांव में कृषि भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद चार लोगों के खिलाफ प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि विवाद के बीच फायरिंग होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। अलबत्ता एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
बताया जा रहा है कि 11 ग्रामीणों की गांव में संयुक्त भूमि है। इनमें से दो भाई जमीन बेचना चाहते हैं। इसके लिए बाहरी लोगों के साथ उनका एग्रीमेंट भी हो चुका था। सोमवार को ग्रामीणों ने यहां तहसील मुख्यालय पहुंच एसडीएम से कुछ प्रभावशाली लोगों पर डराने धमकाने का आरोप लगाया था। सोमवार की देर शाम बाहर से आए लोगों का इस मुद्दे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि बाहर से आए लोगों ने फायरिंग कर दी।
देर रात तक बलियाली क्षेत्र में हंगामा चलता रहा। आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पटवारी चौके पर हंगामा काटा। रात में ही ग्रामीणों ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि फायरिंग के प्रमाण नहीं मिले हैं। अलबत्ता ग्रामीणों ने गरमपानी निवासी पंकज त्रिपाठी और भाद्वस्रकर पांडे के खिलाफ नामजद क्तद्भ दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, अज्ञात दोनों आरोपियों की पहचान तल्ला रामगड़ निवासी हुसैन नवाब और भवाली निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई। चारों के खिलाफ 504, 509, 354, 506 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जबकि फरार आरोपी की तलाश चल रही है।