फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़, सेराघाट समेत कई सड़कें दूसरे दिन भी बंद

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रशासन की उदासीनता के कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, अल्मोड़ा-सेराघाट समेत कई अन्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुल सके। जेसीबी मशीनें तक समय पर मौके पर नहीं भेजी जा रही हैं। पिथौरागढ़ मार्ग में तोली के पास फंसा शव वाहन मंगलवार दूसरे दिन भी नहीं निकल सका। हद तो तब हो गई जब मार्ग में गिरे पेड़ों को हटाने के लिए प्रशासन और लोनिवि ने मजदूर तक नहीं लगाए। स्थानीय लोगों ने गिरे पेड़ों को काटकर हटाया। बंद मार्गों में सैकड़ों वाहन फंसे हैं। वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने के कारण अल्मोड़ा से बर्फ हटाकर बाड़ेछीना की ओर जा रही जेसीबी मशीन भी चितई के पास फंस गई है। जानकारी देने के बावजूद यातायात व्यवस्था बनाने के लिए एनटीडी से चितई तक कोई पुलिस कर्मी तक प्रशासन ने तैनात नहीं किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग दूसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल सका है। एनटीडी मृग बिहार से लेकर चितई तक वाहन फंसे हैं। मार्ग बंद होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने एनटीडी में पुलिस कर्मी तक तैनात नहीं किए। समय रहते प्रशासन पुलिस तैनात करता तो लोग अनावश्यक जाम में नहीं फंसते। दिन में बारह बजे बाद प्रशासन ने बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीन भेजी। लेकिन वाहनों के आड़े तिरछे खड़े रहने से मशीन चितई तक भी नहीं पहुंच सकी। प्रशासन के लापरवाह रवैये से यात्रियों में काफी रोष है।
बाल विकास विभाग के मृत कर्मी नवीन चंद्र कांडपाल का शव लेकर जा रहा वाहन रविवार से तोली के पास फंसा है। शव लेकर जा रहे परिजनों ने तोली गांव में शरण ले रखी है। प्रशासन इस शव को मृतक के गांव तक पहुंचाने की दो दिन बाद भी व्यवस्था नहीं कर सका है। यह इलाका विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का गृह क्षेत्र है, लेकिन प्रशासन मार्ग को नहीं खोल सका है।
विज्ञापन

इसके अलावा अल्मोड़ा-शहरफाटक, अल्मोड़ा-सेराघाट, जैंती-लमगड़ा, सुवाखान-छड़ौजा, आरतोला-जागेश्वर, काफलीखान-भनोली, धौलादेवी-खेती, चौंसाला-चिल आदि मार्ग भी बंद पड़े हैं। इधर भनोली के एसडीएम अनिल चम्याल ने बताया कि पिथौरागढ़ मार्ग में धौलादेवी से पनुवानौला, पनुवानौला से तोली की ओर मार्ग खोलने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं। देर रात तक मार्ग खुल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें