फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमोली के विजय सेना में बने लेफ्टिनेंट

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के शीतलाखेत के निकट सिमोली गांव निवासी विजय बिष्ट सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से पास आउट होने के बाद उन्हें मिलिट्री इंजीनियरिंग कोर पुणे में पहली पोस्टिंग मिली है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के इंडो डच मशरूम परियोजना ज्योलीकोट में सहायक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र सिंह बिष्ट और गीता बिष्ट के पुत्र विजय की प्रारंभिक शिक्षा हिमालया एकेडमी और हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की शिक्षा जीआईसी ज्योलीकोट से हुई। उन्होंने 2007 में हाईस्कूल और 2009 में इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। इसके बाद वह डीएसबी परिसर नैनीताल में बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे। विजय बिष्ट 2011 का टैक्निकल एंट्री स्कीम में चयन हुआ। विजय की बड़ी बहन मीनाक्षी पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डीएसबी परिसर नैनीताल से एमएसडब्ल्यू कर रही हैं, जबकि छोटे भाई कार्तिक बीएससी चुके हैं वह भी सेना में जाने की इच्छा रखते हैं। वर्तमान में विजय का परिवार भगवानपुर, जय सिंह हल्द्वानी में रहता है। विजय के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके गृह क्षेत्र सिमोली में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें