फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय बस अड्डे की डीपीआर तैयार

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मंजूर अंतर्राज्यीय बहुउद्देश्यीय बस अड्डा का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने सात करोड़ रुपए की लागत से 1.78 हेक्टेयर (83 नाली) भूमि में बनने वाले बस अड्डे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर शासन को भेज दी है। सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लोअर मालरोड में बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में अल्मोड़ा का बस अड्डा मालरोड में किराए के भवन में चल रहा है। यहीं से विभिन्न रूटों को बसें संचालित होती हैं। पांच किमी दूर लोअर मालरोड में परिवहन निगम का वर्कशॉप है। वर्कशाप में ही बसें खड़ी रहती हैं। बसों को वर्कशाप से मालरोड तक आने-जाने के लिए 10 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है और परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
परिवहन निगम के पास लोअर मालरोड में वर्कशाप से लगी 83 नाली (1.78 हेक्टेयर) भूमि उपलब्ध है। शासन ने परिवहन निगम से बस अड्डे का गत छह फरवरी को प्रस्तावित आगणन मंगाया था। विभाग ने 7.01 करोड़ का प्रस्तावित इस्टीमेट तैयार कर भेजा था। शासन ने पूर्व में प्रशासनिक स्वीकृति देकर बस अड्डे के लिए 28.15 लाख रुपए परिवहन निगम को अवमुक्त कर रखे थे। बस अड्डे की डीपीआर बनाने को जिम्मेदारी यूपी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि शासन से मिली 28.15 रुपए की धनराशि से डीपीआर बनाने के अलावा सीमांकन, सर्वे के काम किए गए। उन्होंने बताया कि बस अड्डे की 7.01 करोड़ की डीपीआर तैयार कर नवंबर में शासन को अनुमोदन के लिए भेजी दी गई है। कैबिनेट से वित्तीय स्वीकृत मिलने और धनराशि अवमुक्त होने के बाद बस अड्डे का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें