फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकर सैम मंदिर परिसर में बनेंगे पांच लॉग हट्स

Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। करीब ढाई करोड़ रुपए मंजूर होने के बावजूद जागेश्वर क्षेत्र पर्यटन विकास योजना तीन साल से अधर में लटकी थी। राजस्व परिषद ने लंबी कवायद के बाद झांकरसैम मंदिर परिसर से लगी करीब 12.5 नाली भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर दी है। इससे झांकर सैम मंदिर परिसर में पांच लॉग हट्स, पार्किंग आदि के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011 में जागेश्वर धाम क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए करीब तीन करोड़ रुपया स्वीकृत किया था। योजना के अंतर्गत आरतोला के निकट बहुद्देशीय सभागार, ध्यान योग केंद्र, विश्राम गृह, लॉग हट्स, स्टोर रूम, आरतोला में गेट का निर्माण, पर्यटक छतरियों का निर्माण और जागेश्वर में हाईटेक शौचालय बनाया जाना था। निर्माण कार्य के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने आरतोला के पास वन पंचायत की भूमि का प्रस्ताव बनाया था। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम पिथौरागढ़ खंड ने इस भूमि में निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन वन विभाग ने काम रुकवा दिया। इसके बाद जागेश्वर में अन्य स्थान पर भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी।
प्रशासन ने झांकरसैम मंदिर परिसर से लगी बेनाप भूमि का प्रस्ताव बनाकर राजस्व परिषद को भेजा था। परिषद ने गत माह चयनित 0.241 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। विभाग के नाम जमीन हस्तांतरित हो जाने से अब विकास कार्य फिर शुरू होने की उम्मीद है। पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ओम प्रकाश ने बताया कि भूमि हस्तांतरण का आदेश मिल गया है। जल्द ही काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि विभाग को 2.50 करोड़ रुपए मिले हैं। इस धनराशि से विदेश से आयातित विशेष प्रकार की चीड़ की लकड़ी से निर्मित होने वाले पांच लॉग हट्स, बहुद्देशीय हॉल और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। आरतोला-जागेश्वर सड़क में पर्यटक छतरी और जागेश्वर मे हाईटेक शौचालय समेत अन्य काम दूसरी एजेंसी को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें