फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुस्कराएगा बाजार- ड्राई फ्रूट बाजार

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पार्टी या त्यौहार में ड्राई फ्रूट का विशेष स्थान है। शुभ अवसरों पर ड्राई फ्रूट की सौगात भेंट की जाती है। ड्राई फ्रूट को फैंसी डिब्बों और टोकरियों में सजा कर रैप कर दें तो गिफ्ट की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। बाजार में ड्राई फ्रूट पैक करने के लिए आकर्षक डिजायनों वाले फैंसी डिब्बों और टोकरियों की काफी वैरायटी उपलब्ध है। फैंसी डिब्बों में पैक कराएं मन पसंद मेवे
विज्ञापन

मिठाई में मिलावटखोरी की डर से अब ड्राई फ्रूट देने का प्रचलन बढ़ गया है। काजू और बादाम 800-800 रुपए प्रति किलो, किशमिश 400 से 600, पिस्ता 1000 से 1200, छुआरा 250 से 400, अखरोट गिरी 600 और नमकीन काजू 800 से 1000 रुपए, सूखी खुमानी 600 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। बजट के अनुसार सामग्री पैक करवाने को फंसी डब्बे और टोकरियां भी बिक रही हैं। इनकी कीमत 100 रुपए से लेकर 350 रुपए तक है। पसंद और बजट के अनुसार आकर्षक डब्बों में ड्राई फ्रूट पैक कर शुभ चिंतकों को भेंट दी जा सकती है। हजारा फूड स्टोर के कविश अरोरा ने बताया कि मेवों की क्वालिटी के अनुसार ही दाम भी हैं। उपहार में मेवे भेंट करना काफी मुनासिब है। इनमें मिलावट का भय नहीं है साथ ही यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होते। त्यौहार के बाद भी ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें