फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू की बस बुलेरो से भिड़ी, पांच घायल

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रामनगर से पिथौरागढ़ जा रही केमू की मिनी बस की सामने से आ रही एक बुलेरो कार से टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए और दो को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

रामनगर से गुरुवार की सुबह पिथौरागढ़ जा रही केमू की बस यूके 04पी, 0211 धारानौला से कुछ दूर एक मोड़ पर पहुंची थी। तभी यह बस सामने से आई बुलेरो कार यूके 01, सीए 0372 के साथ टकरा गई। जिससे बस में सवार पिथौरागढ़ निवासी तनुजा जोशी और पूजा उप्रेती मामूली रूप से घायल हो गई जबकि बुलेरो में सवार धारानौला निवासी हरीश रावत को भी हल्की चोट लगी। तीनों को तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। दो अन्य लोगों को भी चोटें आई थी लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे। दुर्घटना के बाद कुछ देर सड़क में जाम भी लगा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष ने रिपोर्ट नहीं लिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें