फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों की हो सुनवाई

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माध्यमिक शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने सीईओ से अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों के आयकर, वेतन, चयन, प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों को निस्तारित करने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने सीईओ को बताया कि अधिकतर अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि अशासकीय स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे पीटीए शिक्षकों को चार माह से मानदेय नहीं मिला है। दीपावली त्योहार से पहले पीटीए शिक्षकों के लंबित देयकों का भुगतान कर उन्हें शीघ्र तदर्थ नियुक्ति दी जाए। शिक्षकों ने कहा कि डीईओ बेसिक और माध्यमिक के पद रिक्त होने से भी व्यवस्था कामचलाऊ है। अधिकारियों का न होना शिक्षा के प्रति सरकारी उदासीनता को दर्शाता है। अधिकारियों के रिक्त पद तत्काल भरे जाने चाहिए। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट, महामंत्री विनोद भट्ट, कोषाध्यक्ष महिपाल राजपूत, प्रांतीय महामंत्री डा. मनोज जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रतिभा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पूरन सिंह अल्मियां, प्रधानाचार्य पाटिया ललित मोहन जोशी, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दीप्ति साह, चंपा साह, कृपाल डसीला, पंकज मेर, गोविंद डसीला, मोहन बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें