फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन छह को

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी में डाक्टरों की तैनाती नहीं होने से लोगों में भारी रोष है। इसे लेकर चौखुटिया विकास परिषद ने छह नवंबर को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। परिषद की ओर से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीपीपी मोड में जाने के बाद से स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति दयनीय है। 11 माह बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र के संचालक एक भी डाक्टर की तैनाती नहीं कर पाए हैं। जिससे लोगों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। परिषद के अध्यक्ष हरी सिंह असवाल, सचिव हरगोविंद पांडे, जेएन तिवारी आदि ने सभी जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों से प्रदर्शन में पहुंचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें