फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य का सम्मान

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बैडमिंटन परिवार की ओर से हिमसागर होटल में हुए कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को शटलर लक्ष्य सेन को सम्मानित किया गया। हाल ही में लंदन में हुई जूनियर विंबलडन बैडमिंटन चैंपियनशिप और स्विट्जरलैंड में हुई स्विस जूनियर ओपन बैडमिंटन में लक्ष्य ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम विनोद कुमार सुमन ने लक्ष्य को देश का उभरता हुआ बैडमिंटन खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अर्जुन ने मछली की आंख को अपना लक्ष्य बनाकर निशाना साधा था। खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें। वक्ताओं ने लक्ष्य सेन से 2020 के ओलंपिक में स्वर्ण दिलाने की उम्मीद जताई। इस दौरान उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, प्रशांत जोशी, सभासद हेम तिवारी, उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, रिंकू बिष्ट, सभासद राजेंद्र तिवारी, सचिन टम्टा, नवीन बिष्ट, संजीव अग्रवाल टीटू, कमल गुप्ता, जगमोहन फर्त्याल, राकेश जायसवाल, अजय उप्रेती, दीप वर्मा, अमरनाथ रजवार, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे। संचालन गोकुल मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें