अल्मोड़ा। सेना में सैनिक नर्सिंग सहायक (एनए) में उत्तराखंड के अभ्यर्थियों की भर्ती 10 नवंबर को चंपावत जिले के बनबसा में होगी। भर्ती केवल उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए है।
सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के भर्ती अधिकारी कर्नल वीजु सुंदरेश ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष छह माह से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थान से इंटरमीडिएट परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी के प्रत्येक विषय में 40 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। यदि कोई अभ्यर्थी स्नातक बॉटनी, जुलॉजी, बोयो साइंस, अंग्रेजी से पास हो तो उसके लिए 12वीं में अंकों की बाध्यता जरूरी नहीं है। अभ्यर्थी की ऊंचाई 163 सेमी, वजन 48 किग्रा, छाती सामान्य 77, फुलाकर 82 सेमी होनी चाहिए।