फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर गांधी और शास्त्री को याद किया

Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा के साथ याद किया गया। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाली। इसके बाद कार्यालयों और संस्थानों में झंडा फहराया गया। गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघ व राजा राम, सबको सन्मति दे भगवान और वैष्णव जन तो तैने कहिए आदि भजन गाए।
विज्ञापन

नगर में सुबह नंदादेवी प्रांगण से चौघानपाटा तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में सेंटपाल स्कूल के बच्चे महात्मा गांधी और भारत माता के वेश में सजे थे। डे-केयर सेंटर, सर्व दलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा में महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, वरिष्ठ पत्रकार पीसी जोशी, डा. शमशेर सिंह बिष्ट अवकाश प्राप्त बिग्रेडियर किशोर जोशी, डा. जेएस मेहता, गिरीश जोशी, आनंद सिंह ऐरी, मदन लाल साह आदि शामिल थे। नगर पालिका में जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी जवाहर लाल साह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने लोगों से स्वच्छता को नियमित व्यवहार में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 46 कर्मचारियों का पुरस्कृत किया। उधर अल्मोड़ा जेल में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रभारी जेलर इंद्र सिंह वाल्दिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें