फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का आह्वान

Wed, 18 Dec 2013 05:48 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। स्पर्श गंगा अभियान में यहां राजकीय इंटर कालेजों के छात्र-छात्राओं ने बाजार में रैली निकाल लोगों से नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का आह्वान किया। छात्रों ने बागनाथ मंदिर के समीप सरयू घाटों और अन्य स्थानों की सफाई भी की।
विज्ञापन

सुबह मंडलसेरा जीआईसी और विक्टरमोहन जोशी स्मारक जीआईसी के छात्र छात्राओं ने अलग-अलग रैलियां निकाली। बाजार की प्रमुख सड़कों पर नारेबाजी करते हुए सरयू नदी में गंदगी नहीं फेंकने की अपील की। विक्टरमोहन जोशी जीआईसी और मंडलसेरा जीआईसी के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडिटों और एनएसएस स्वयंसेवियों ने सरयू और गोमती के संगम पर सफाई भी की। श्मशान में पड़ी अधजली लकड़ियों को भी हटाया। इन कार्यक्रमों में वृक्ष प्रेमी किसन सिंह मलड़ा, एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी, एनएसएस समन्वयक बीएस कोरंगा, राजीव निगम, मोहन सिंह धामी,केएस मर्तोलिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें