फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना के समर्थन में जनतंत्र मोर्चा का उपवास

Mon, 16 Dec 2013 05:51 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे के जन लोकपाल बिल को संसद में पारित किए जाने की मांग को लेकर चल रहे अनशन के समर्थन में जनतंत्र मोर्चा शाखा इकाई के सदस्यों ने रविवार को अल्मोड़ा गांधी पार्क में उपवास और धरना दिया। कई लोगों ने आंदोलन को समर्थन जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द अन्ना हजारे द्वारा प्रस्तावित जन लोकपाल बिल पारित करना चाहिए। देश को सच्चे और व्यवहारिक लोकपाल बिल की जरुरत है। कार्यक्रम संयोजक डा. रमेश लोहुमी ने कहा कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए जन लोकपाल बिल लागू होना जरूरी है। अल्मोड़ा नगरवासियों का भी इसके लिए काफी समर्थन मिल रहा है।
डा. निर्मल कुमार पंत ने जनभावना के अनुरूप जन लोकपल बिल पारित करने की मांग उठाई। राजेंद्र भट्ट, रमेश चंद्र पांडे, विनोद कर्नाटक ने भी विचार रखे। उपवास और धरने में अजय कुमार पांडे, दिनेश चंद्र तिवारी, किसन सिंह रावत, पूर्णानद शर्मा, संजय कुमार, रमेश चंद्र मिश्र, नवीन चंद्र पाठक, पीसी तिवारी, चैतन्य, प्यारे लाल, एनबी बुधानी, दरबान सिंह नयाल, आनंद कुमार भारती, खीम सिंह नेगी, दीपक मनराल, देवेंद्र सिंह, आशीष जोशी, सुरभि जोशी, गोकुल सिंह मेहता, कुंदन सिंह कोरंगा, मदन सिंह भंडारी, जगदीश चंद्र पांडे, राजेंद्र प्रसाद पंत, भुवन चंद्र लोहनी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें