फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार के हरे पेड़ काटे तो होगा विरोध

Mon, 16 Dec 2013 05:51 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की जिला इकाई की बैठक में आकाशवाणी के समीप देवदार के चार हरे पेड़ काटने के प्रयास का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देवदार संरक्षित प्रजाति में शामिल है। इसलिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। इधर, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने चौकुनी में वन पंचायत की जमीन कब्जाने और वहां पेड़ काटने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक में वक्ताओं ने आकाशवाणी के निकट देवदार के हरे पेड़ काटने के प्रयासों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इन पेड़ों से किसी को खतरा नहीं है इसलिए इन्हें काटने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि अगली बैठक मार्च के द्वितीय शनिवार को होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगीरथ पांडे और संचालन महासचिव नवीन चंद्र पाठक ने किया। बैठक में केके पंत, आनंद सिंह बगडवाल, मोहन सिंह नयाल, मथुरा दत्त, आनंद सिंह ऐरी, गिरीश चंद्र जोशी, आनंद बल्लभ जोशी, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, बालकृष्ण कांडपाल, इंद्र सिंह डसीला, जीएस बिष्ट, वीपी कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें