फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म की सफलता पर जागेश्वर पहुंचीं उर्वशी

Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मिस यूनीवर्स इंडिया और बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ की सफलता पर जागेश्वर में पूजा अर्चना की। जागेश्वर से लौटकर अल्मोड़ा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक के आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग के लिए खूबसूरत लोकेशन हैं। आसान हवाई पहुंच, बेहतर सड़कें, सुविधाजनक होटलों के निर्माण से पर्यटन के साथ ही राज्य में फिल्म शूटिंग से काफी राजस्व मिल सकता है। सरकार को इसके लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने कहा कि जागेश्वर धाम में उनकी अटूट श्रद्धा है। उनकी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसके लिए भगवान का आशीर्वाद लेने वह शनिवार को परिवारजनों के साथ जागेश्वर आई थीं। उर्वशी ने बताया कि ‘सिंह साब द ग्रेट’ फिल्म का रोल उनका ड्रीम रोल था। सनी देओल के साथ काम करना काफी सहज रहा।
उर्वशी भविष्य में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और रितिक रोशन के साथ काम करना चाहती हैं। वह कहती हैं कि राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन प्रोत्साहन और अवसर की कमी से प्रतिभाओं को मंच नहीं मिल रहा पा रहा है। पत्रकार वार्ता में उनके साथ माता-पिता मनवर सिंह रौतेला, मीरा रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------------
आपदा के छह महीनों बाद पुनर्निर्माण नहीं होना शर्मनाक
अल्मोड़ा। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के काम में छह माह बाद भी तेजी नहीं आने पर उर्वशी खासी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि देश के पर्यटक और कारोबारी अब भी उत्तराखंड आने में हिचक रहे हैं। केंद्र सरकार और लोगों, संस्थाओं ने आपदा प्रभावितों के लिए काफी धनराशि दी। लेकिन छह माह बाद भी पुनर्निर्माण के काम नहीं हुए हैं। इससे जहां प्रभावित परेशान हैं वहीं राज्य की छवि भी धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें