फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में आरक्षण स्थिति साफ होने पर विरोध शुरू

Mon, 25 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव में आरक्षण की स्थिति साफ होने के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया है। सीटों के आरक्षण को लेकर कई क्षेत्रों में लोगों में असंतोष है। लोगों ने आरक्षण परिसीमन को लेकर आपत्तियां दर्ज की हैं।
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लाक की काभड़ी जिला पंचायत सीट महिला आरक्षित होने के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2003 में यह सीट महिला आरक्षित, 2008 में अनारक्षित थी वर्तमान में इसे पुन: महिला आरक्षित श्रेणी में शामिल किया गया है। चक्रीय क्रम के अनुसार इस सीट को अन्य वर्गों के लिए आरक्षित होना चाहिए था। दीपक चंद्र, बालम चिलवाल आदि ने जिला पंचायत सीट को चक्रानुसार परिवर्तित करने की मांग की है।
वहीं ग्राम पंचायत तल्ला गैराड़ की प्रधान सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने पर कई ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ज्ञापन में कहा गया है कि तल्ला गैराड़ में अनुसूचित जाति की जनसंख्या दो प्रतिशत से भी कम है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी है। ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए ज्ञापन में प्रधान की सीट पर आरक्षण का विरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में नाथू सिंह, लक्ष्मण गैड़ा, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, इंद्र सिंह, शेर सिंह, तुलसी देवी, आशा गैड़ा, जगत सिंह, पूरन सिंह गैड़ा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें