अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ ने 20 सूत्रीय समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। संघ ने छह अप्रैल से प्रस्तावित परिषदीय परीक्षाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
संघ के जिला मंत्री हीरा सिंह बोरा ने बताया कि शिक्षकों की 20 सूत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्व में शासन से हुए समझौते में एक माह के भीतर समस्याओं के निस्तारण पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके मद्देनजर संघ के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा छह अप्रैल से प्रस्तावित परिषदीय परीक्षाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया ब्लाक अध्यक्षों तथा मंत्रियों की बैठक पांच अप्रैल को रानीखेत, धौलादेवी, लमगड़ा, भैंसियाछाना, ताकुला, हवालबाग के अध्यक्षों तथा मंत्रियों की बैठक जीआईसी अल्मोड़ा में होगी। जिसमें अग्रिम रणनीति तय की जाएगी।