अल्मोड़ा। छह सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। आंदोलित कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा। सभा में सभी कर्मचारियों से एकजुटता से आंदोलन को लक्ष्य तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह बनौला ने सभी कर्मचारियों से आंदोलन में बढ़ चढ़कर भागीदारी की अपील की। धरने तथा सभा में हुकुम सिंह, भगवत सतवाल, जगदीश बेलवाल, नैन सिंह टंगड़िया, अमर सिंह कनवाल, त्रिलोक फर्त्याल, मोहन भट्ट, गोपाल भाकुनी, महेंद्र कनवाल, तुलसी देवी, सर्वजीत सिंह, बचे सिंह, राजेंद्र सिंह बोरा, राजेंद्र प्रसाद, खीम सिंह, धन सिंह, सुगम चंद्र, बालम सिंह, हरीश सिंह नेगी, प्रहलाद, सावित्री देवी, आनंद सिंह, रमेश गिरि, जीवन सिंह, गोपाल सिंह, दीप बुर्फाल, बसंत सिंह मेहता, चंदन सिंह, भगवत कनवाल, ललित मोहन भट्ट आदि ने भाग लिया।