फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण कार्य

Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक के अंतर्गत 2011 में स्वीकृत दाड़िमखोला-तिलोरा-सकनियाकोट-मैगड़ी-धनलेख मोटर मार्ग का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस सड़क के निर्माण के बाद क्षेत्र के तिलोरा, सकनियाकोट, पोखरी समेत कई गांवों को लाभ मिलेगा। कई गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य ग्रामीणों ने आम बैठक करके सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
धूराफाट विकास समिति के बैनर तले ग्रामीणों की सकनियाकोट में हुई बैठक में वक्ताओं ने 2011 में स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण अब तक शुरू नहीं होने पर रोष जताया। सड़क नहीं बनने के कारण क्षेत्र के तिलोरा, सकनियाकोट, पोखरी, मैगड़ी, ब्रह्मपोखरी, ढौल, सिलगिंया, थपनिया समेत कई दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के अभाव में काश्तकारों द्वारा उत्पादित फल, सब्जी, अनाज आदि के विपणन में भी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि सड़क नहीं बनने के कारण जहां विकास कार्य प्रभावित हो रहे है वहीं ग्रामीणों को अनेक कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। समिति के सचिव तथा भाजयुमो के जिला महामंत्री महेश सिंह नयाल ने कहा कि देश को दो-दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देने वाला क्षेत्र आज विकास से कोसों दूर है। तय हुआ कि इस मामले में एक शिष्टमंडल शीघ्र लोनिवि के उच्च अधिकारियों, क्षेत्रीय विधायक, सांसद से मिलेगा। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में समिति के सदस्य मोहन आर्या, संरक्षक कैप्टन भूपाल सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह राणा, प्रधान सकनियाकोट मोहन सिंह राणा, थपनिया के प्रधान गोपाल सिंह राणा, समिति उपाध्यक्ष दयाकृष्ण जोशी, पोखरी के प्रधान गोविंद राम, तिलोरा के प्रधान भगवत सिंह नयाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला आर्या, पूर्व प्रधान बहादुर राम, हरक सिंह, प्रेमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें