फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की सूर्य किरण टॉर्च रिले अल्मोड़ा पहुंची

Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेना की सूर्य किरण टॉर्च रिले यात्रा देर सायं अल्मोड़ा पहुंच गई है। 2/5 गोरखा रेजीमेंट में रिले दल के सदस्यों का सेना के अधिकारियों तथा जवानों ने स्वागत किया। रिले दल कल पांच मार्च की प्रात: नौ बजे रानीखेत को प्रस्थान करेगा।
मध्य कमान के पचास साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेना द्वारा सूर्य किरन टॉर्च रिले आयोजित की गई है। दो मार्च को बरेली से शुरू हुई यह यात्रा एक मई को लखनऊ पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान रिले छह राज्यों के 27 शहरों से गुजरेगी। पिथौरागढ़ से चला रिले दल सोमवार सायं अल्मोड़ा कैंट स्थित गोरखा रेजीमेंट परिसर पहुंचा। रिले में शामिल 26 सदस्यीय दल का 2/3 गोरखा रेजीमेंट के कर्नल प्रशांत कांडपाल, लेफ्टिनेंट कर्नल वाईएस चौहान, सूबेदार सीबी थापा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ले. कर्नल चौहान ने बताया कि पूर्व सैनिकों के पराक्रम और वीरता की अलख से विशेषकर युवाओं को जागृत करने के उद्देश्य यह रैली सेना द्वारा आयोजित की गई है। रिले दल के सदस्य कल पांच मार्च की प्रात: आर्मी स्कूल के बच्चों को सेना के शौर्य पराक्रम तथा जाबांजों की वीरता की जानकारी देंगे। इसके बाद सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर किशोर जोशी फ्लैग ऑफ कर रिले को रानीखेत को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें