फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती फाइव और कैंपस ब्वाइज ने जीता हॉकी का फाइनल

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। शरदोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं चल रही हैं। हाकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग का फाइनल कैंपस ब्वाइज तथा बालिका वर्ग का फाइनल आरती फाइव की टीम ने जीता। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी थे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला आरती फाइव तथा अन्नू फाइव के मध्य हुआ। आरती फाइव ने अन्नू फाइव को 3-0 से पराजित कर फाइनल जीता। बालक वर्ग का फाइनल कैंपस ब्वाइज तथा हॉकी स्टार के बीच हुआ। जिसमें कैंपस ब्वाइज की टीम ने हॉकी स्टार को 7-0 से हराया। रेफरी पंकज टम्टा, दीपक शाही, करन मर्तलिया, दीपक वर्मा, मनोज साह थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने पढ़ाई के साथ ही खेलों में भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी राशिका सिद्धकी, कैलाश पाडे, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, राजेंद्र बोरा, कुंदन कनवाल, गुड्डू भोज, अमर बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें