फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पर्वतों से मैं आज टकरा गया, अल्मोड़ा मुझे बहुत भा गया

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शरदोत्सव के तीसरे दिन रविवार की शाम बालीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शब्बीर कुमार केनाम रही। प्रसिद्ध गायक शब्बीर कुमार के गीतों पर देर रात तक दर्शक जमकर झूमे। शब्बीर ने ‘पर्वतों से मैं आज टकरा गया, अल्मोड़ा मुझे बहुत भा गया, तुमने दी आवाज में आ गया’ गीत गाकर दर्शकों को दिलों को छूआ।
विज्ञापन

शब्बीर ने ‘दर्द दे दिल, दर्द दे जिगर दिल में जगाया आपने’ गीत गाकर नाइट की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘पर्वतों से मैं आज टकरा गया, अल्मोड़ा मुझे बहुत भा गया, तुमने दी आवाज मैं आ गया, सबने दी आवाज में गा गया’ गीत गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। क्रम को आगे बढ़ाते हुए ‘तुमसे मिलकर ना जाने क्यों, और भी कुछ याद आता है, आज का अपना प्यार नहीं है, जनमों का ये नाता है’ गीत गाया।
कुली फिल्म के गीत ‘सारी दुनियां का बोझ हम उठाते हैं’ समेत कई गीत गाए और देर रात तक दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इससे पूर्व शब्बीर नाइट की शुरुआत में जूनियर किशोर कुमार राही ने अराधना फिल्म का ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी’, नीलिमा निलाय ने ‘प्यार करने वाले प्यार करते हैं, जीते हैं शान से मरते हैं शान से’ तथा शब्बीर के भाई मोइस खान ने ‘बदन पर सितारे लपेटे हुए, ओ जाने तमन्ना किधर जा रही है’ गीत गाए। संचालन संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन

इससे पहले श्री गिर्राज जी ब्रज कला केंद्र मथुरा के कलाकारों ने फूलों तथा लठमार होली की प्रस्तुति दी। मयूर नृत्य, चर्खुरा नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने शमा बांध दिया। कलाकारों ने ‘अरे-रे मेरी मटकी फोड़ी, मोहन मतवारे ने’, ‘फाग बिना कहां लागि है, होली लागि बिना कहां फाग’ ‘होरि के आए होरियारे, आए ग्वाले तेरे द्वारे’ गीतों पर आकर्षक नृत्य पेश किया। तीसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट थे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, दिनेश पांडे, दयाशंकर टम्टा, एडीएम प्रशांत कुमार, द्वाराहाट के एसडीएम पंकज उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें