फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मणिपुर इंफाल में चल रही जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के चिराग सेन युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में चिराग सेन, सौरभ शर्मा की जोड़ी ने शरद पवन, करन राजे की जोड़ी को 21-16, 22-20 से तथा प्री क्वार्टर फाइनल में आशीष मिश्रा तथा रवि कुशवाह को 21-6, 21-8 से पराजित किया। कुहु गर्ग तथा अक्षिता भंडारी की जोड़ी युगल के प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। चिराग सेन, कुहु गर्ग एकल प्रतियोगिता के प्री र्क्वाटर फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

मिक्स डब्लस में चिराग तथा कुहु की जोड़ी प्री र्क्वाटर में पहुंची। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विधायक मनोज तिवारी, उतराखंड संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, राज्य बैडमिंटन संघ के सलाहकार सीएल सेन, जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता, पुलिस अधीक्षक एस मीणा, जिला क्रीड़ाधिकारी रसिका सिद्दकी ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें