फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में कल से शुरू होगा शरदोत्सव

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में 16 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रस्तावित शरदोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। शरदोत्सव में मशहूर पार्श्व गायक शब्बीर कुमार और गायिका सपना अवस्थी नाइट प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा अन्य पार्श्व गायक तथा हास्य कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। 16 नवंबर की सायं छह बजे विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल शरदोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले प्रात: आठ बजे ‘रन अल्मोड़ा रन मैराथन’ तथा दिन में 11 बजे नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी की अध्यक्षता में हुई शरदोत्सव आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बताया गया कि जीआईसी मैदान तथा स्थानीय स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। शरदोत्सव का उद्घाटन 16 नवंबर को सायं छह बजे जीआईसी मैदान में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल तथा अध्यक्षता विधायक मनोज तिवारी करेंगे। पहले दिन उत्तराखंड नाइट में हिमालय लोक कला केंद्र के कलाकारों के अलावा स्थानीय स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
17 नवंबर को मथुरा से गिर्राजजी ब्रज कला केंद्र के कलाकारों की प्रस्तुति प्रस्तावित है। इसके अलावा शरदोत्सव के मुख्य आकर्षण मशहूर पार्श्व गायक शब्बीर कुमार और गायिका सपना अवस्थी नाइट के अलावा कई पार्श्व गायक और हास्य कलाकार भी प्रस्तुति देने आएंगे। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शरदोत्सव स्थल में मंच, स्टाल निर्माण, विद्युत व्यवस्था, मार्ग, बेरिकेटिंग का निर्माण पूर्ण हो चुका है। बैठक में पालिका सभासद त्रिलोचन जोशी, सचिन टम्टा, अजय वर्मा, दया जोशी, राधा तिवारी, यूसुफ तिवारी, मनीष जोशी, कैलाश गुरुरानी, ज्योति कांडपाल, अजय वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पहले दिन होगी अल्पना और मेहंदी प्रतियोगिता
अल्मोड़ा। शरदोत्सव के पहले दिन 16 नवंबर को दिन में एक बजे से जीआईसी प्रांगण में अल्पना तथा मेहंदी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता संयोजक ज्योति कांडपाल ने बताया कि भागीदारी के लिए प्रतिभागी पंजीकरण प्रतियोगिता शुरू होने से पहले कर सकते हैं। खेलकूद समिति के मुख्य संयोजक अजय वर्मा ने बताया कि शरदोत्सव में शतरंज प्रतियोगिता भी होगी। इसके लिए दीपांकर कार्की को संयोजक बनाया गया है। शतरंज प्रतियोगिता ओपन नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें