फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध पेंशनरों का सत्यापन पटवारी से कराया जाए

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन जिला शाखा की बैठक में वक्ताओं ने पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंशनरों को हर साल नवंबर माह में बैंकों तथा कोषागारों में जीवित रहने का प्रमाण पत्र देना होता है। कुछ पेंशनकर काफी वृद्ध तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। इन पेंशनरों को बैंकों तथा कोषागारों में जीवित प्रमाण पत्र करने के लिए आने जाने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वृद्ध पेंशनरों का जीवित रहने का सत्यापन संबंधित क्षेत्र के पटवारी से करवाया जाना चाहिए।
अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष भगीरथ पांडे तथा संचालन महासचिव नवीन चंद्र पाठक ने किया। बैठक में केके पंत, डा. जेसी दुर्गापाल, प्रेम बल्लभ देवराड़ी, बालकृष्ण कांडपाल, हाजी अब्दुल शकूर, मथुरा दत्त मिश्रा, पूरन लाल साह, भुवन चंद्र तिवारी, पीपी पांडे, मोहन सिंह नयाल, आनंद सिंह बगडवाल, जेसी जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें