अल्मोड़ा। जीआईसी बाराकूना में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्काउट गाइड समाज सेवा का बेहतर माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से स्काउट से जुड़ने का आह्वान किया।
प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने मोहन चंद्र भट्ट तथा दीप चंद्र आगरी को हिमालय बुड बैच प्रशिक्षण के बीड्स पहना कर प्रमाण पत्र प्रदान किए। श्री बिष्ट ने स्काउट गाइडों से देश सेवा को आगे आने का आह्वान किया। सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राम सिंह नेगी ने कहा कि स्काउट गाइडों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। ब्लाक काउंसर जगन्नाथ गोस्वामी ने स्काउट गाइड नियम, सिद्धांतों की जानकारी दी।
कैंप फायर में स्काउट गाइडों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। शिविर में धौलादेवी तथा भैंसियाछाना के 145 स्काउट गाइडों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर शेर राम टम्टा, महेश जोशी, दिगंबर फुलोरिया, सतीश चंद्र शर्मा, आनंद प्रकाश, रामरतन राठौर, योगेश त्रिपाठी, विनीता वर्मा, रेखा बिष्ट, दीप चंद्र आगरी, मोहन चंद्र भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट, राम सिंह नेगी, गीता तिवारी, रेखा पंत आदि मौजूद थे।