फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स-डे पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मदर्स-डे पर जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में लड़कियों की घटती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मां जीवन पर्यंत पूरे परिवार तथा बच्चों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देती है। प्रत्येक व्यक्ति को मां के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीएमओ डा. आरएस शाही ने कहा कि समाज में लड़कियां की घटती संख्या चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कन्या भ्रूण हत्या के प्रति समाज में जागरूकता लाएं। पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों के प्रति समाज में जागृति लानी होगी। मां केवल अपने लिए कार्य नहीं करती वरन पूरे परिवार और बच्चों की सेवा में अपना जीवन अर्पित कर देती है। मां के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वास्थ्य समिति के सदस्य मोती लाल वर्मा, किशन गुरुरानी, प्रताप सिंह सत्याल ने नारी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
पूर्व सीएमओ डा. एमएस लस्पाल ने कहा कि भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाना आवश्यक है। अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गीत भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीएमएस डा. जेसी पांडे, भगवती बिष्ट, दीपा रावत, जानकी जोशी, गोविंदी, विमला जोशी, नीमा पांडे, कला आर्या, हेमा आर्या, आशा थापा, गीता सुयाल, गीता रावत, जानकी चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें