फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतरौंजखान-चौखुटिया मार्ग खस्ता

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान। शासन और लोनिवि प्रांतीय खंड की घोर लापरवाही के चलते 55 किमी लंबी भतरौंजखान-चौखुटिया राजमार्ग की हालत खराब हुई है। इस मार्ग से होकर जाने वाले आम जनता के अलावा चार धामों में से प्रमुख बद्रीनाथ और हेमकुंड की पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढे बने हैं। मोटर पुलों तथा सड़क के किनारे की टूटी दीवारें दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने सड़क की हालत शीघ्र नहीं सुधरने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भतरौंजखान-चौखुटिया राजमार्ग पर हर रोज छोटे बड़े 500 वाहनों का आवागमन रहता है। इसी मार्ग से होकर बद्रीनाथ और हेमकुंड की यात्रा पर सीजन में सैकड़ों तीर्थ यात्रियों का आवागमन रहता है। कांग्रेस की एनडी सरकार ने वर्ष 2005 में मार्ग में भतरौंजखान से चौखुटिया और पांच किमी तक डामरीकरण तथा इसके आगे भी कुछ स्थानों पर डामरीकरण हुआ, लेकिन घटिया निर्माण के चलते वह कई स्थानों पर उखड़ गया है। मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। भाजपा नेता दिनेश जोशी, विनोद पंत तथा दर्शन सिंह कड़ाकोटी ने बताया कि सड़क की हालत शीघ्र ठीक करने के लिए लोनिवि के प्रांतीय खंड को एक नहीं कई बार कह दिया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने मार्ग की दशा शीघ्र नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एनके बिष्ट ने बताया कि सड़क का हॉटमिक्स और डामरीकरण तथा चौड़ीकरण का कार्य एडीवी के तहत स्वीकृत है। अगले पैकेज में निविदाएं लगनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें