उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। अल्मोड़ा के 11 परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 6502 अभ्यर्थियों में से 6202 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी आैर बागेश्वर में 3078 परीक्ष्ाा में बैठे।
उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में जीजीआईसी अल्मोड़ा, अल्मोड़ा इंटर कालेज, रैमजे इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, जीआईसी, विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा, जीजीआईसी रानीखेत, मिशन इंटर कालेज रानीखेत, नेशनल इंटर कालेज रानीखेत, जीआईसी मजखाली कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। टीईटी प्रथम की परीक्षा में कुल 3211 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3062 ने परीक्षा दी जबकि 149 अनुपस्थित रहे। टीईटी द्वितीय में 3291 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3140 ने परीक्षा दी जबकि 151 अनुपस्थित रहे। परीक्षा क्रमश: सुबह 10 से 12.30 बजे, अपरान्ह दो से 4.30 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए कैलकुलेटर, मोबाइल आदि सामग्री ले जाना प्रतिबंधित था। नोडल अधिकारी और जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) हर्ष बहादुर चंद्र ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
बागेश्वर। जिले में बीएड प्रशिक्षित युवाआें की उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा दो चरणों में संपन्न हुई। यहां विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज, नेशनल मिशन इंटर कालेज, कंट्रीवाइड स्कूल और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र थे। पंजीकृत 3247 मेेें से 3078 ने परीक्षा दी। 171 गैरहाजिर रहे। प्रथम पाली में चारों केंद्रों पर 1645 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 93 गैर हाजिर रहे। 1554 परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 1602 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1524 परीक्षा में शामिल हुए, 78 गैरहाजिर रहे। नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एचएल गौतम ने बताया कि परीक्षा