अल्मोड़ा। नगर के सिकुड़ा निवासी तुषार बिष्ट का 19 जून को छतीसगढ़ में होने जा रही नौवीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की बालक वर्ग की टीम में चयन हुआ है। स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में हुए ट्रायल में तुषार का उत्तराखंड की टीम में चयनित हुए हैं।
बालक वर्ग की नौवीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 19 जून को छतीसगढ़ में होगी। तुषार बिष्ट वर्तमान में बीयरशिवा सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 12वीं का छात्र हैं। तुषार के पिता विशन सिंह बिष्ट धारानौला टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और माता उमा बिष्ट सिकुड़ा की पूर्व प्रधान हैं।
तुषार बिष्ट ने कहा कि सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर उत्तराखंड को पदक दिलाने के लिए प्रयासरत रहूंगा। तुषार के उत्तराखंड की टीम में चयन होने पर बीयरशिवा सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम उप्रेती, उप प्रधानाचार्य प्रीति पांडे, क्लास टीचर रक्षिता साह, कोच राजेंद्र सिंह कनवाल, मोहित साह, रीतिक राज, कार्तिक भट्ट, करन बिष्ट, पारस पटवा, संजय नेगी, शुभम् कांडपाल ने खुशी जताई है।