फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99.78 लाख के प्रस्ताव को दो माह बाद भी नहीं मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीनापानी मैदान को स्टेडियम बनाने का मामला आगे नहीं बढ़ पाया है। मैदान को स्टेडियम का रूप देने के लिए युवा कल्याण विभाग द्वारा शासन को भेजे गए 99.78 लाख के प्रस्ताव को दो माह बाद भी स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने के लिए मानक के मुताबिक बड़ा खेल मैदान अब तक नहीं बन सका है। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम भी मानक पर खरा नहीं उतरता है। इस स्टेडियम की लंबाई 120 मीटर और चौड़ाई 72 मीटर है। मैदान छोटा होने से यहां चार सौ मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक भी नहीं बन पाता है।
जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर डीनापानी में 3.70 एकड़ का मैदान है। जिसकी लंबाई 150 मीटर और चौड़ाई 100 मीटर है। इसका विस्तार करने के लिए वहां पर और भूमि भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस मैदान पर 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक भी आसानी से बन सकता है। जनवरी 2016 में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर इस मैदान का निरीक्षण कर चुके हैं। वहीं जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी इस मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

इस मैदान में आसपास के गांवों के पशुओं का चारागाह है। गधोली, मटेना, मैचोड़, सल्ला के ग्रामीण यहां स्टेडियम निर्माण के लिए अनापत्ति पूर्व में ही दे चुके हैं। ग्रामीणों से अनपात्ति मिलने के बाद युवा कल्याण विभाग ने मैदान को स्टेडियम बनाने लिए आगणन तैयार किया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी ने बताया कि डीनापानी में स्टेडियम निर्माण के लिए फरवरी में 99.78 लाख का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेज दिया गया है, फिलहाल आचार संहिता के चलते प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें