फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बांधा समा

विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में डांस प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 बिपिन चंद्र त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) में तीन दिनी वार्षिकोत्सव सिंटेला-2019 के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न अंचलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे। छात्र-छात्राओं के बीच तमाम प्रतिस्पर्धाएं भी चल रही हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पंतनगर के डीन प्रो. जेपी पांडेय ने किया था। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहे। रंगारंग कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इस दौरान हुई फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में दिनेश और मनीष ने पहला स्थान प्राप्त किया, रंगोली में दिपांशु कपिल, सोलो वेस्टर्न डांस में सुमित आर्य, ग्रुप डांस में सीमा नयाल और कविता प्रतिस्पर्धा में प्रवीण डंगवाल ने बाजी मारी। दूसरे दिन ड्यूट सिंगिंग एवं सोलो सिंगिंग का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समन्वयक ललित गड़िया सहित तमाम विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य आदि सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें